धार
SUTRA NEWS : नगर भ्रमण पर निकले धारनाथ, स्वागत में उमड़ा शहर….भक्तों ने किया पूजन
-पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद हुई आरती
धार. शहर में भादव के दूसरे सोमवार को उज्जैन के भगवान महांकाल में निकलने वाली सवारी की तर्ज पर धार में भी भगवान धारनाथ की सवारी निकाली जाती है। इसकी शुरूआत अब से कुछ देर पहले धारेश्वर मंदिर परिसर से परंपरानुसार हुई।
यहां धारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही पूजन का दौर शुरू हो गया था, जो दोपहर तक चला। भगवान धारनाथ का पूजन और अभिषेक किया गया। शाम 4 बजे भगवान धारनाथ के पवित्र मुखौटे को पालकी में विराजीत कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पुलिस बैंड ने भी प्रस्तुति दी।
इसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मनोज कुमार सिंह ने भगवान धारनाथ की आरती की। आरती में विधायक नीना वर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों की सहभागिता रही। आरती के बाद पालकी की शुरूआत हुई, जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए अपने निर्धारित रूट पर निकलेगी।
भगवान धारनाथ की सवारी में युवाओं की टोलियां झांझ-मंजीरे बजाते हुए चल रहे है। साथ ही श्रद्धालुओं का जत्था पालकी के पहले सडक़ बुहारते चल रहा है। महिलाओं की टोलियां शिवभक्ति पर आधारित भजनें गाते हुए शामिल हुई है। बड़ी संख्या में बाबा धारनाथ के भक्त सवारी में शामिल हुए है। साथ ही बाबा के स्वागत में पालकी रूट में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए है, जो बाबा पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत कर रहे है।
बाबा धारनाथ की सवारी के साथ झांकी-अखाड़े व चल समारोह भी निकल रहे है। इस बार 23 झांकियों का काफिला और चल समारोह शामिल है। एक्वा फ्रेंडस क्लब द्वारा त्रिपारासुर वध और गजेंद्रमोक्ष पर आधारित आकर्षक झांकी तैयार की गई है। साथ ही पीपलेश्वर महादेव समिति, भूतेश्वर महादेव मित्र मंडल, सोमेश्वर महादेव मित्र मंडल, आशा पालेश्वर महादेव समिति सहित विभिन्न स्थानों की झांकियां निकल रही है।
धार
जय बापु, जय भीम, जय संविधान, अभियान यात्रा : यूकां प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह बोले – बच्चो की किताबो पर , मरीजों की दवाइयों पर सरकार ने बड़े टैक्स लगाए
– मोहन टॉकीज पर नुक्कड़ सभा को किया संबोधित, पदाधिकारीयो को दिए नियुक्ति पत्र
धार। 27 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जय बापु, जय भीम,जय संविधान,अभियान को लेकर आज धार के मोहन टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह यादव भी पहुंचे और नुक्कड़ सभा को संबोधित कर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगो के पहुंचने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा की रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों , बच्चो की किताबो पर , मरीजों की दवाइयों आदि पर सरकार बड़े बड़े GST लगा रही है वही सोने चांदी पर कम जीएसटी लगाना भेदभाव नही तो क्या है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर भी सरकार को जमकर घेरा।
पदाधिकारीयो को दिए नियुक्ति पत्र : कार्यक्रम के बाद वे बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहा उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए जिसमे सरदारपुर , राजगढ़,मनावर मांडू में नगर अध्यक्ष व प्रभारीयो को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवम् पदाधिकारियों की मीटिंग ली।
कार्यक्रम में उपस्थित पुर्व अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुजीब कुरेशी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)पियूष गवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर टोनी छाबड़ा, राजेश पटेल, प्रकाश नायक, गणेश खेर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अभिनव बिजवा, शहर अध्यक्ष अरविंद नायक, मनोज चौहान, बंटी वर्मा, मनीष भार्गव, फुलचंद जी, सरदारपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, आकर्षक शर्मा विक्की, यादव दीपक उपाध्याय, कुंदन शिवाजी उजले, अर्पित बाबा, मोहम्मद अली, सुनील चौहान, मोहन डामोर, शकील खान, शकील टेलर, वाकिफ भाई, राहुल परिहार, इमरान खान, संजू मालवीय, रवि योगी, चेतन खेर, विक्की राठौड़, चेतन राठौर, चेतन परमार, संदीप जे के, मोहम्मदअली ,इमरान कादरी, वसीम शेख, तनवीर पटेल शिवम राठौड़, विकास बारिया, पवन मालवीय, करण गावर, प्रदीप शरण,अतुल चौहान संजय प्रजापत आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण रोहित कामदार ने दिया व कार्यक्रम का संचालनजिला प्रवक्ता जीतू बाबा चौहान ने किया।
धार
पशुओं पर होने वाली क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं पशु संरक्षण कानून के विषयों पर पुलिस सेमिनार करवाने की मांग
– पीपल फ़ॉर एनिमल्स के सदस्यों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
धार। पशुओं पर होने वाली क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं पशु संरक्षण कानून के विषयों पर पुलिस सेमिनार करवाने के लिए मेनका गांधी की संस्था पीपल फ़ॉर एनिमल्स यानी पीएफए की धार इकाई सदस्यों ने डीआईजी मनोज कुमाार सिंह को आवेदन दिया है। आवेदन में सदस्यों ने बताया कि व्याख्यायन संस्था की ट्रस्टी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता गौरी मुलेखी द्वारा मेनका गांधी की संस्था पीपल फ़ॉर एनिमल्स पशु क्रूरता से सम्बंधित प्रक्रिया, धाराओं तथा प्रावधानों की जानकारी देने के लिए पुलिस अधिकारियों के लिए सेमिनार आयोजित किए जाने के संबंध में आवेदन पत्र प्रेषित किया एवं डीआईजी पद पर पदोन्नती के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया।
इस अवसर पर धार संस्था की अध्यक्ष विजया शर्मा, एडवोकेट रीमा राठौर, समाजसेवी विजय अग्रवाल व एडवोकेट प्रद्युम्न पाठक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि संस्था पशु कल्याण के लिए इलाज, आश्रय व क्रूरता रोकथाम विषय में कार्य करती है। यह संगठन पशुओं को बचाने के लिए कई तरह के काम करता है। वे पशुओं को बचाने वाले आश्रयों को समर्थन देते हैं और पशुओं के व्यापार को रोकने के लिए अभियान चलाते हैं।
धार
BREAKING : पहले पेड़ धराशयी….अब दीवार गिरने से मचा हड़कंप
-सड़क किनारे खड़ी बाइक को हुआ नुकसान, पुरानी नगर पालिका के सामने फिर हादसा
धार। शहर की पुरानी नगर पालिका के सामने एक बार फिर हादसा देखने को मिला है। यहां पर जिस स्थान पर कुछ दिन पहले पेड़ गिरने के कारण दबने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। अब उसी स्थान पर दीवार धंसने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम अचानक दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले सड़क किनारे खड़ी कुछ बाइक पर दीवार का मलबा जा गिरा। इससे बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
दरअसल पुरानी नगर पालिका के सामने एक पेड़ गिरने के कारण महिला की मौत हो गई थी। 25 दिसंबर को सुबह के वक्त सड़क से गुजर रही महिला पर अचानक पेड़ गिर गया था। इस कारण यह हादसा हुआ था। उसी स्थान पर अब शुक्रवार देर शाम दीवार धंस गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इधर दीवार धंसने के बाद नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। राहत की बात यह है कि दीवार के आसपास जो दुकानें और अतिक्रमण था, वह पहले ही नपा ने हटवा दिया था। ऐसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मौके पर बड़ी़ संख्या में लोग एकत्रित हुए और जर्जर हिस्से को हटाने की मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। क्षेत्रीय पार्षद व नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर व्यवस्था करने काेे लेकर बात की।फोटोधार0409 : दीवार धंसने के कारण बाइक हुई क्षतिग्रस्त।
-
धार5 months ago
CM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार5 months ago
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम
-
धार5 months ago
Sutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार5 months ago
धार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार5 months ago
SUTRA NEWS : बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन खिंचकर ले बड़ा बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
-
धार5 months ago
दर्दनाक हादसा : गणपति घाट पर ट्राले ने कार को मारी टक्कर, हादसे में मां और 7 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर घायल
-
मध्यप्रदेश5 months ago
Sutra Breaking : धार में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
-
धार5 months ago
SUTRA NEWS : चिड़ी नदी उफनने से पानी में डूबी पुलिया को पार करने के चक्कर में नदी में बहे चार बच्चें….एक अब भी लापता