धार
सदस्यता अभियान 2024 : धार जिले में साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनाएगी भारतीय जनता पार्टी
केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा – जहां भाजपा का उदय नहीं हुआ, वहां सदस्य बनाकर भाजपा को सशक्त बनाना है
धार। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान- 2024 अंतर्गत जिले में तीन लाख पचास हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन पर्व की शुरुआत करते हुए गुरुवार दोपहर के समय पत्र परिषद आयोजित की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर, क्यूआर कोड, रेफरल कोड, चैटबॉथ, नमो एप व पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकेगी। 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्य बनने की पात्रता मिलेगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नप अध्यक्ष, नपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान छह वर्ष में एक बार चलाया जाता है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। वर्ष 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। हमें सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में चलाकर गांव- गांव तक पहुंचना है, सदस्यता अभियान को उत्साह के पर्व के रूप में मनाना है और अधिक से अधिक आदिवासी समुदाय को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान विश्वास पांडे, सजंय शर्मा, दीपकसिंह रघुवंशी मौजूद रहे।
भष्टाचार मुक्त सरकार दी : केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने बताया कि भाजपा का जहां उदय नहीं हुआ है हमें वहां सदस्य बनाकर भाजपा को सशक्त बनाना है। हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33% का आरक्षण दिया है और हम सदस्यता अभियान के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ेंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने मात्र तीन माह में मनमाड रेलवे योजना का बजट बढ़ाकर चार ज्योतिर्लिंग से जोड़ा गया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है जिसमें राज्य सरकार केंद्र सरकार प्रदेश व देश की जनता के लिए जनहित में विकास के कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। आम नागरिकों के खाते में योजना का सीधा पैसा पहुंचता है। हमारा भारत विकसित होगा प्रदेश विकसित होगा और भ्रष्टाचार मुक्त होगा।
तीन चरणों में चलेगा अभियान : मनोज सोमानी ने कहा भाजपा इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है। संगठन महापर्व का प्रथम चरण 1 सितंवर से हो चुका है और 24 सितंवर तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूवर से 15 अक्टूवर तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूवर तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्वर से 10 नवम्वर होगी। विधायक नीना वर्मा ने कहा कि आम लोगों को सदस्यता दिलाकर पार्टी से जोड़ा जाए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी को लक्ष्य दिया गया है कि अधिक से अधिक सदस्यों को भाजपा का सदस्य बनाए।
धार
जय बापु, जय भीम, जय संविधान, अभियान यात्रा : यूकां प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह बोले – बच्चो की किताबो पर , मरीजों की दवाइयों पर सरकार ने बड़े टैक्स लगाए
– मोहन टॉकीज पर नुक्कड़ सभा को किया संबोधित, पदाधिकारीयो को दिए नियुक्ति पत्र
धार। 27 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जय बापु, जय भीम,जय संविधान,अभियान को लेकर आज धार के मोहन टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शनसिंह यादव भी पहुंचे और नुक्कड़ सभा को संबोधित कर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगो के पहुंचने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा की रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों , बच्चो की किताबो पर , मरीजों की दवाइयों आदि पर सरकार बड़े बड़े GST लगा रही है वही सोने चांदी पर कम जीएसटी लगाना भेदभाव नही तो क्या है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर भी सरकार को जमकर घेरा।
पदाधिकारीयो को दिए नियुक्ति पत्र : कार्यक्रम के बाद वे बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहा उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिए जिसमे सरदारपुर , राजगढ़,मनावर मांडू में नगर अध्यक्ष व प्रभारीयो को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवम् पदाधिकारियों की मीटिंग ली।
कार्यक्रम में उपस्थित पुर्व अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुजीब कुरेशी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण)पियूष गवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर टोनी छाबड़ा, राजेश पटेल, प्रकाश नायक, गणेश खेर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अभिनव बिजवा, शहर अध्यक्ष अरविंद नायक, मनोज चौहान, बंटी वर्मा, मनीष भार्गव, फुलचंद जी, सरदारपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, आकर्षक शर्मा विक्की, यादव दीपक उपाध्याय, कुंदन शिवाजी उजले, अर्पित बाबा, मोहम्मद अली, सुनील चौहान, मोहन डामोर, शकील खान, शकील टेलर, वाकिफ भाई, राहुल परिहार, इमरान खान, संजू मालवीय, रवि योगी, चेतन खेर, विक्की राठौड़, चेतन राठौर, चेतन परमार, संदीप जे के, मोहम्मदअली ,इमरान कादरी, वसीम शेख, तनवीर पटेल शिवम राठौड़, विकास बारिया, पवन मालवीय, करण गावर, प्रदीप शरण,अतुल चौहान संजय प्रजापत आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण रोहित कामदार ने दिया व कार्यक्रम का संचालनजिला प्रवक्ता जीतू बाबा चौहान ने किया।
धार
पशुओं पर होने वाली क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं पशु संरक्षण कानून के विषयों पर पुलिस सेमिनार करवाने की मांग
– पीपल फ़ॉर एनिमल्स के सदस्यों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
धार। पशुओं पर होने वाली क्रूरता के प्रति संवेदनशीलता एवं पशु संरक्षण कानून के विषयों पर पुलिस सेमिनार करवाने के लिए मेनका गांधी की संस्था पीपल फ़ॉर एनिमल्स यानी पीएफए की धार इकाई सदस्यों ने डीआईजी मनोज कुमाार सिंह को आवेदन दिया है। आवेदन में सदस्यों ने बताया कि व्याख्यायन संस्था की ट्रस्टी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता गौरी मुलेखी द्वारा मेनका गांधी की संस्था पीपल फ़ॉर एनिमल्स पशु क्रूरता से सम्बंधित प्रक्रिया, धाराओं तथा प्रावधानों की जानकारी देने के लिए पुलिस अधिकारियों के लिए सेमिनार आयोजित किए जाने के संबंध में आवेदन पत्र प्रेषित किया एवं डीआईजी पद पर पदोन्नती के लिए संस्था के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया।
इस अवसर पर धार संस्था की अध्यक्ष विजया शर्मा, एडवोकेट रीमा राठौर, समाजसेवी विजय अग्रवाल व एडवोकेट प्रद्युम्न पाठक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि संस्था पशु कल्याण के लिए इलाज, आश्रय व क्रूरता रोकथाम विषय में कार्य करती है। यह संगठन पशुओं को बचाने के लिए कई तरह के काम करता है। वे पशुओं को बचाने वाले आश्रयों को समर्थन देते हैं और पशुओं के व्यापार को रोकने के लिए अभियान चलाते हैं।
धार
BREAKING : पहले पेड़ धराशयी….अब दीवार गिरने से मचा हड़कंप
-सड़क किनारे खड़ी बाइक को हुआ नुकसान, पुरानी नगर पालिका के सामने फिर हादसा
धार। शहर की पुरानी नगर पालिका के सामने एक बार फिर हादसा देखने को मिला है। यहां पर जिस स्थान पर कुछ दिन पहले पेड़ गिरने के कारण दबने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। अब उसी स्थान पर दीवार धंसने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम अचानक दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले सड़क किनारे खड़ी कुछ बाइक पर दीवार का मलबा जा गिरा। इससे बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
दरअसल पुरानी नगर पालिका के सामने एक पेड़ गिरने के कारण महिला की मौत हो गई थी। 25 दिसंबर को सुबह के वक्त सड़क से गुजर रही महिला पर अचानक पेड़ गिर गया था। इस कारण यह हादसा हुआ था। उसी स्थान पर अब शुक्रवार देर शाम दीवार धंस गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इधर दीवार धंसने के बाद नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। राहत की बात यह है कि दीवार के आसपास जो दुकानें और अतिक्रमण था, वह पहले ही नपा ने हटवा दिया था। ऐसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मौके पर बड़ी़ संख्या में लोग एकत्रित हुए और जर्जर हिस्से को हटाने की मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। क्षेत्रीय पार्षद व नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर व्यवस्था करने काेे लेकर बात की।फोटोधार0409 : दीवार धंसने के कारण बाइक हुई क्षतिग्रस्त।
-
धार5 months ago
CM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार5 months ago
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम
-
धार5 months ago
Sutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार5 months ago
धार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार5 months ago
SUTRA NEWS : बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन खिंचकर ले बड़ा बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
-
धार5 months ago
दर्दनाक हादसा : गणपति घाट पर ट्राले ने कार को मारी टक्कर, हादसे में मां और 7 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर घायल
-
मध्यप्रदेश5 months ago
Sutra Breaking : धार में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
-
धार5 months ago
SUTRA NEWS : चिड़ी नदी उफनने से पानी में डूबी पुलिया को पार करने के चक्कर में नदी में बहे चार बच्चें….एक अब भी लापता