धार
BREAKING : पहले पेड़ धराशयी….अब दीवार गिरने से मचा हड़कंप

-सड़क किनारे खड़ी बाइक को हुआ नुकसान, पुरानी नगर पालिका के सामने फिर हादसा
धार। शहर की पुरानी नगर पालिका के सामने एक बार फिर हादसा देखने को मिला है। यहां पर जिस स्थान पर कुछ दिन पहले पेड़ गिरने के कारण दबने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। अब उसी स्थान पर दीवार धंसने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर शाम अचानक दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले सड़क किनारे खड़ी कुछ बाइक पर दीवार का मलबा जा गिरा। इससे बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
दरअसल पुरानी नगर पालिका के सामने एक पेड़ गिरने के कारण महिला की मौत हो गई थी। 25 दिसंबर को सुबह के वक्त सड़क से गुजर रही महिला पर अचानक पेड़ गिर गया था। इस कारण यह हादसा हुआ था। उसी स्थान पर अब शुक्रवार देर शाम दीवार धंस गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इधर दीवार धंसने के बाद नगर पालिका का अमला मौके पर पहुंंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। राहत की बात यह है कि दीवार के आसपास जो दुकानें और अतिक्रमण था, वह पहले ही नपा ने हटवा दिया था। ऐसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मौके पर बड़ी़ संख्या में लोग एकत्रित हुए और जर्जर हिस्से को हटाने की मांग की। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। क्षेत्रीय पार्षद व नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर व्यवस्था करने काेे लेकर बात की।फोटोधार0409 : दीवार धंसने के कारण बाइक हुई क्षतिग्रस्त।
धार
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने बटूक भैरव मंदिर में मचाया उत्पात…. प्राचीन मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

– रहवासियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया, आरोपी पर केस दर्ज
धार। शहर के कालिका मार्ग स्थित अति प्राचीन बटूक भैरव मंदिर में सोमवार देर रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने न सिर्फ भगवान बटूक भैरव की मूर्ति को तीखे औजारों से खुरचकर क्षतिग्रस्त कर दिया, बल्कि मंदिर में रखे पूजन सामग्री, माइक और लाइट कनेक्शन को भी नुकसान पहुंचाया।

रहवासियों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया
घटना के दौरान युवक पूरी रात मंदिर में मौजूद रहा और वहां जमकर तोड़फोड़ करता रहा। सुबह जब स्थानीय श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मूर्ति की स्थिति देखकर सन्न रह गए। उसी समय लोगों ने आरोपी को मंदिर से कुछ ही दूरी पर भागते देखा और तत्काल पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने राजेंद्र पिता छोगालाल जांगड़े की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 298 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

मंदिर में मुर्ति को हुआ नुकसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सावन पिता बहादुर डोडवें, निवासी रामपुरा, आलिराजपुर के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विवेचना जारी है।
घटना के बाद रहवासी कोतवाली थाने पहुंचे और उक्त युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने राजेंद्र पिता छोगालाल जांगड़े की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 298 में प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली टीआई समीर पाटीदार ने बताया कि बटूक भैरव मंदिर में सावन नामक युवक ने मुर्ति को नुकसान पहुंचाया है, आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी निकाला जा रहा है।
धार
धार में युथ कांग्रेस का उपमुख्यमंत्री देवड़ा और विजय शाह खिलाफ प्रदर्शन, सेना को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी

– मोहन टॉकीज चौराहे पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की शव यात्रा निकालकर जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी
धार। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर की गयी टिप्पणी के विरोध में युथ कांग्रेस ने शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोहन टॉकीज पर एकत्रित हुए जिसके बाद जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर दिए गए बयान के विरोध में मोदी पेट्रोल पंप तक शव यात्रा निकाल कर मोहन टॉकीज पर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतन दहन किया।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के आव्हन पर युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोहन टॉकीज पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के बयानों पर विरोध दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से इस तरह का बयान देना अशोभनीय है। उन्होंने महिला अधिकारी के प्रति की गई टिप्पणी की भी निंदा की। कांग्रेस ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन टॉकीज पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पूतना लेकर पहुंचे और विरोध में मोदी पेट्रोल पंप तक नारेबाजी करते हुए शव यात्रा निकाली, शव यात्रा के बाद मोहन टॉकीज चौराहे पर जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि यह न केवल सेना का अपमान है, बल्कि राष्ट्र और जनता का भी अपमान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी चौराहा पहुंचे थे।
पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर उर्फ टोनी छाबड़ा, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित कामदार, युथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अभिनव बिंजवा, पूर्व पार्षद बंटी डोड, युथ कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष मुफ्फू सैफी, मनीष भार्गव, मनोज सिंह चौहान, प्रदीप शरण, अतुल चौहान, शिवा चौहान, दक्ष सोलंकी, जीतू बाबा, अजय जैन, अर्पित बाबा, चेतन खेर, नन्नू राठौड़, संजू मालवीय, संजय मालवीय, भानू जहाजपुरिया, विकास बारिया, चेतन राठौड, चेतन परमार, योगी राज, रवि लौधा, शकिल खान, राजेंद्र हारोड़, सुरेश परमार और विनोद राठौड़, अफजल खान संदीप चौहान उपस्थित थे।

धार
डेढ़ करोड़ की लागत से बनी सब्जी मंडी की 21 दुकानें बनी शोपीस, आवंटन का इंतजार

नपा कर्मचारियों ने पुरानी थोक सब्जी मंडी को बना दिया ट्रैचिंग ग्राउंड, दुर्गंध से रहवासी परेशान
धार। शहर के मोतीबाग चौक पर नगर पालिका द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई थोक सब्जी मंडी में 21 दुकानों का निर्माण वर्षों पहले किया गया था, लेकिन अब तक इन दुकानों का आवंटन नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि यह पूरी मंडी अब शोपीस बनकर रह गई है और धीरे-धीरे अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में आ रही है।
नगर पालिका ने लगभग एक वर्ष पूर्व इन दुकानों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन व्यापारियों ने इसे लेकर असंतोष जताया था। व्यापारियों का आरोप था कि नगर पालिका ने आरक्षण प्रक्रिया की सूचना पारदर्शिता के साथ नहीं दी, जिससे उन्हें आवेदन करने का उचित अवसर नहीं मिला। इसको लेकर कुछ व्यापारियों ने न्यायालय की शरण में जाने की बात भी कही थी। हालांकि कई माह बीत जाने के बाद भी इस में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

पुरानी थोक सब्जी मंडी को बना दिया ट्रैचिंग ग्राउंड – इधर, नगर पालिका की अनदेखी के चलते पुरानी सब्जी मंडी अब कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी है। नगर पालिका के कर्मचारी यहां मोहल्लों से निकलने वाला कचरा डंप कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय रहवासियों में इसको लेकर आक्रोश है। रहवासियों ने बताया कि सुबह नगर पालिका के कर्मचारी वार्डो से कचरा एकत्रित करते है और पुरानी सब्जी मंडी में डंप कर चले जाते है, कई बार इसकी शिकायत भी गई लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार मौन है, कई दिनों से पड़े कचरे के कारण यहां दुर्गध फैल रही है। मंडी के समीप मां दुर्गा माता मंदिर समिति ने भी कई बार इसकी की लेकिन कार्रवाई आज तक नही की गई।

52 दुकानों का होना था निर्माण – थोक सब्जी मंडी प्रांगण में नपा में पंजीकृत सब्जी विक्रेताओं को पक्की दुकान निर्माण के लिए 2016-17 में करीब 52 दुकानों के निर्माण का प्लान बनाया था। पहले चरण के तहत वर्ष 2018 में 21 दुकानें बनाई थी। जो दुकानों बनकर तैयार हुई थी, 8 साल बाद भी यह दुकानें व्यापारियों को आंवटित नही हो पाई। रख रखाग के आभाव में अब यह खंडहर में तब्दील हो रही है। कई हिस्सों में टूट-फूट के साथ शटरें भी जंग लग गई है।
-
धार9 months ago
CM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार9 months ago
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम
-
धार9 months ago
Sutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार9 months ago
धार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार9 months ago
SUTRA NEWS : बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन खिंचकर ले बड़ा बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
-
धार9 months ago
दर्दनाक हादसा : गणपति घाट पर ट्राले ने कार को मारी टक्कर, हादसे में मां और 7 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर घायल
-
मध्यप्रदेश9 months ago
Sutra Breaking : धार में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
-
बिजनस9 months ago
SUTRAA STOCK MARKET ANALYTICS : JIOFIN खरीदें या इंतजार करें, जिनके पास है वह होल्ड करें या बेच दें?