धार
धार नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात

नगर पालिका की दयनीय वित्तीय स्थिति से कराया अवगत, विशेष मद से सहायता राशि, लंबित स्टाम्प डयूटी और नपा में स्वास्थय अधिकारी की नियुक्ति की मांग
धार। आर्थिक संकट से जूझ रही धार नगर पालिका को वित्तीय संकट से उबारने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अध्यक्ष बोड़ाने ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात कर नगर पालिका की दयनीय वित्तीय स्थिति से अवगत कराया।
अध्यक्ष बोड़ाने ने तीन अलग-अलग मांगों को लेकर आवेदन पत्र सौंपा। इनमें विशेष निधि मद के अंतर्गत आर्थिक सहायता के रूप में राशि आवंटन की मांग प्रमुख रही। साथ ही उन्होंने वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक की लंबित स्टाम्प ड्यूटी की राशि का भुगतान नगर पालिका को शीघ्र दिलवाने की अपील की।
इसके अतिरिक्त नगर की साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अध्यक्ष ने नगर पालिका में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर शीघ्र नियुक्ति की भी मांग की।
विशेष निधी मद आवंटन की मांग – अध्यक्ष द्वारा दिए गए आवेदन में बताया कि नगर पालिका को विगत 4 से 5 वर्षो से विशेष निधि मद अंतर्गत निकाय राशि प्राप्त नही हुई है। निकाय अंतर्गत कई विकास कार्य प्रस्तावित है। वर्तमान में नगर पालिका की वित्तिय स्थिति भी नही है। विशेष निधि मद अन्तर्गत आकास्मिक प्रायोजन एवं विकास कार्यो हेतु पात्रता अनुसार राशि रूपये 2.50 करोड का अनुदान नगर पालिका धार को उपलब्ध कराया जाए।
निकायों की स्टाम्प डयुटी का हो भुगतान – दूसरे आवेदन में अध्यक्ष नेहा बोड़ाने ने बताया कि नगर पालिका परिषद धार सीमा क्षेत्र में खरीदी बिक्री पर लगने वाली स्टाम्प डयूटी की रशि वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक पात्रता अनुसार प्राप्त नही हुई है। पूर्व में भी निकाय द्वारा राशि की मांग की गई थी जिससे निकाय की वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब है। निकाय अन्तर्गत मुलभुत सुविधा, कर्मचारियों के एरियर, वेतन, पेंशन अंशदान, जी.पी.एफ, ई.पी.एफ, आउटसोर्स कर्मी वेतन व निकाय द्वारा किये गये विकास कार्यो का भुगतान किया जाना लंबित है। निकाय की वित्तीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक स्टाम्प ड्युटी शेष राशि दस करोड़ अठोत्तर लाख छत्तीस हजार सात सौ इकसठ रूपये निकाय को भुगतान किया जाए।
स्वास्थय अधिकारी के पद पर नियुक्ति की मांग – अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका में स्वास्थय अधिकारी का पद विगत 6 वर्षो से रिक्त है। स्वास्थय अधिकारी का पद रिक्त होने से स्वच्छ भारत मिशन के कार्य व नगर में स्वच्छता संबंधी कार्यो को सम्पादन करने में परेशानी आ रही है। वर्तमान में स्वास्थ्य अधिकारी का दायित्व सफाई दरौगा द्वारा किया जा रहा है। इस पद पर स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
धार
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने बटूक भैरव मंदिर में मचाया उत्पात…. प्राचीन मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

– रहवासियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया, आरोपी पर केस दर्ज
धार। शहर के कालिका मार्ग स्थित अति प्राचीन बटूक भैरव मंदिर में सोमवार देर रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने न सिर्फ भगवान बटूक भैरव की मूर्ति को तीखे औजारों से खुरचकर क्षतिग्रस्त कर दिया, बल्कि मंदिर में रखे पूजन सामग्री, माइक और लाइट कनेक्शन को भी नुकसान पहुंचाया।

रहवासियों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया
घटना के दौरान युवक पूरी रात मंदिर में मौजूद रहा और वहां जमकर तोड़फोड़ करता रहा। सुबह जब स्थानीय श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मूर्ति की स्थिति देखकर सन्न रह गए। उसी समय लोगों ने आरोपी को मंदिर से कुछ ही दूरी पर भागते देखा और तत्काल पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने राजेंद्र पिता छोगालाल जांगड़े की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 298 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

मंदिर में मुर्ति को हुआ नुकसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सावन पिता बहादुर डोडवें, निवासी रामपुरा, आलिराजपुर के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विवेचना जारी है।
घटना के बाद रहवासी कोतवाली थाने पहुंचे और उक्त युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने राजेंद्र पिता छोगालाल जांगड़े की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 298 में प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली टीआई समीर पाटीदार ने बताया कि बटूक भैरव मंदिर में सावन नामक युवक ने मुर्ति को नुकसान पहुंचाया है, आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी निकाला जा रहा है।
धार
धार में युथ कांग्रेस का उपमुख्यमंत्री देवड़ा और विजय शाह खिलाफ प्रदर्शन, सेना को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी

– मोहन टॉकीज चौराहे पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की शव यात्रा निकालकर जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी
धार। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर की गयी टिप्पणी के विरोध में युथ कांग्रेस ने शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोहन टॉकीज पर एकत्रित हुए जिसके बाद जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर दिए गए बयान के विरोध में मोदी पेट्रोल पंप तक शव यात्रा निकाल कर मोहन टॉकीज पर जमकर नारेबाजी करते हुए पुतन दहन किया।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के आव्हन पर युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोहन टॉकीज पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह के बयानों पर विरोध दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से इस तरह का बयान देना अशोभनीय है। उन्होंने महिला अधिकारी के प्रति की गई टिप्पणी की भी निंदा की। कांग्रेस ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन टॉकीज पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पूतना लेकर पहुंचे और विरोध में मोदी पेट्रोल पंप तक नारेबाजी करते हुए शव यात्रा निकाली, शव यात्रा के बाद मोहन टॉकीज चौराहे पर जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि यह न केवल सेना का अपमान है, बल्कि राष्ट्र और जनता का भी अपमान है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी चौराहा पहुंचे थे।
पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर उर्फ टोनी छाबड़ा, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित कामदार, युथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अभिनव बिंजवा, पूर्व पार्षद बंटी डोड, युथ कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष मुफ्फू सैफी, मनीष भार्गव, मनोज सिंह चौहान, प्रदीप शरण, अतुल चौहान, शिवा चौहान, दक्ष सोलंकी, जीतू बाबा, अजय जैन, अर्पित बाबा, चेतन खेर, नन्नू राठौड़, संजू मालवीय, संजय मालवीय, भानू जहाजपुरिया, विकास बारिया, चेतन राठौड, चेतन परमार, योगी राज, रवि लौधा, शकिल खान, राजेंद्र हारोड़, सुरेश परमार और विनोद राठौड़, अफजल खान संदीप चौहान उपस्थित थे।

धार
डेढ़ करोड़ की लागत से बनी सब्जी मंडी की 21 दुकानें बनी शोपीस, आवंटन का इंतजार

नपा कर्मचारियों ने पुरानी थोक सब्जी मंडी को बना दिया ट्रैचिंग ग्राउंड, दुर्गंध से रहवासी परेशान
धार। शहर के मोतीबाग चौक पर नगर पालिका द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई थोक सब्जी मंडी में 21 दुकानों का निर्माण वर्षों पहले किया गया था, लेकिन अब तक इन दुकानों का आवंटन नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि यह पूरी मंडी अब शोपीस बनकर रह गई है और धीरे-धीरे अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में आ रही है।
नगर पालिका ने लगभग एक वर्ष पूर्व इन दुकानों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन व्यापारियों ने इसे लेकर असंतोष जताया था। व्यापारियों का आरोप था कि नगर पालिका ने आरक्षण प्रक्रिया की सूचना पारदर्शिता के साथ नहीं दी, जिससे उन्हें आवेदन करने का उचित अवसर नहीं मिला। इसको लेकर कुछ व्यापारियों ने न्यायालय की शरण में जाने की बात भी कही थी। हालांकि कई माह बीत जाने के बाद भी इस में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

पुरानी थोक सब्जी मंडी को बना दिया ट्रैचिंग ग्राउंड – इधर, नगर पालिका की अनदेखी के चलते पुरानी सब्जी मंडी अब कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी है। नगर पालिका के कर्मचारी यहां मोहल्लों से निकलने वाला कचरा डंप कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय रहवासियों में इसको लेकर आक्रोश है। रहवासियों ने बताया कि सुबह नगर पालिका के कर्मचारी वार्डो से कचरा एकत्रित करते है और पुरानी सब्जी मंडी में डंप कर चले जाते है, कई बार इसकी शिकायत भी गई लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदार मौन है, कई दिनों से पड़े कचरे के कारण यहां दुर्गध फैल रही है। मंडी के समीप मां दुर्गा माता मंदिर समिति ने भी कई बार इसकी की लेकिन कार्रवाई आज तक नही की गई।

52 दुकानों का होना था निर्माण – थोक सब्जी मंडी प्रांगण में नपा में पंजीकृत सब्जी विक्रेताओं को पक्की दुकान निर्माण के लिए 2016-17 में करीब 52 दुकानों के निर्माण का प्लान बनाया था। पहले चरण के तहत वर्ष 2018 में 21 दुकानें बनाई थी। जो दुकानों बनकर तैयार हुई थी, 8 साल बाद भी यह दुकानें व्यापारियों को आंवटित नही हो पाई। रख रखाग के आभाव में अब यह खंडहर में तब्दील हो रही है। कई हिस्सों में टूट-फूट के साथ शटरें भी जंग लग गई है।
-
धार9 months ago
CM visit In Amzera : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमझेरा, मिथ्या तोड़ कर लगाएंगे विराम….ढ़ाई घंटे रुकेंगे अमझेरा
-
धार9 months ago
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव आज अमझेरा की मिथ्या को लगाएंगे विराम
-
धार9 months ago
धार में सड़क हादसा : दो पुलिसकर्मियों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
-
धार9 months ago
Sutra LIVE : स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय घेरा
-
धार9 months ago
SUTRA NEWS : बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन खिंचकर ले बड़ा बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
-
धार9 months ago
दर्दनाक हादसा : गणपति घाट पर ट्राले ने कार को मारी टक्कर, हादसे में मां और 7 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर घायल
-
मध्यप्रदेश9 months ago
Sutra Breaking : धार में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
-
बिजनस9 months ago
SUTRAA STOCK MARKET ANALYTICS : JIOFIN खरीदें या इंतजार करें, जिनके पास है वह होल्ड करें या बेच दें?